मंझनपुर: दलित मजदूरों के हाथ-पैर तोड़े, एक हफ्ते बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR – पीड़ितों ने मंझनपुर में DM से लगाई गुहार
चिटकहना गांव के दो दलित मजदूरों के साथ हुई बर्बरता के मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है। पीड़ित बड़कू पुत्र घसीटे पासी व राजकुमार पुत्र रमेश पासी ने आरोप लगाया है कि 13 अप्रैल को बिदनपुर के पास वे वन विभाग की अनुमति से लकड़ी काटने का काम कर रहे थे, तभी भरवारी चौकी प्रभारी, सिपाही शिवम गुप्ता और एक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे और मारपीट किया है।