महागामा: मोहनी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को ठोकर मारकर किया गंभीर रूप से घायल, गोड्डा सदर अस्पतारेफर।
Mahagama, Godda | Jun 22, 2026 मोहनी से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहा बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जबकि बाइक चालक भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महागामा थाना क्षेत्र के मोहनी - सिनपुर सड़क स्थित हनुमान मंदिर के समीप की है बताया जाता है की बाइक चालक मोहम्मद रियासत 18 वर्ष हाट से सब्जी खरीद कर घर सिनपुर जा रहा था।