गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक हरिचक स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई आयोजित
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक शनिवार को 12 बजे हरिचक स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं शक्ति केंद्रों की बैठकों की समीक्षा की गई।