बालेसर के कुई जोधा एवं कुई इंदा गांव में सड़क सीमा में डाल रहे स्टोन कटिंग युनिट से निकलने वाली स्लरी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रर्दशन ,स्टोन कटिंग युनिट संचालक के खिलाफ कारवाई की मांग , ग्राम पंचायत कुई ईन्दा में एनएच 125 क्रेशर से धीरपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एनएच 125 पर स्थित एक स्टोन युनिट संचालक के द्वारा अपने स्टोन कटिगं से निकला हुई स्लरी एवं मलबा कुई जोधा क्रेशर से धीरपुरा जाने वाले रास्ते पर रात के अंधेरे में लाकर डाल दिया । इसको लेकर ग्रामीणों ने कुई इंदा सरपंच तिलोक सिंह इंदा के नेतृत्व में विरोध प्रर्दशन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कारवाई करने की मांग की ।