सदर: प्रयागराज: धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आगाज़, शहर की होर्डिंग्स में भक्ति और राजनीति का संगम दिखा
Sadar, Allahabad | Apr 22, 2026
प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिवसीय इस आयोजन की हर ओर चर्चा है। उधर आयोजन समिति की ओर से प्रयागराज शहर से लेकर लेप्रोसी चौराहे से आयोजन स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगवाई गई होर्डिंग्स को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।कथा स्थल तक जाने वाले प्रमुख रास्तों पर लगी है।