चायल: बरियावा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, छह घायल, गांव में तनाव का माहौल, पुलिस तैनात
चरवा थाना क्षेत्र के बरियावा गांव में गुरुवार पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए चायल सीएचसी भेजा गया। गांव में पुलिस तैनात!