उज्जैन ग्रामीण: नलवा मे मिला बिहारी मजदूर का शव, जेसीबी का था ड्राइवर, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि बिहार में रहने वाला आनंद पिता रामाश्रय पंडित ग्राम नलवा में अपने अन्य साथियों के साथ किराए का मकान लेकर रह रहा है और कान्ह डायवर्शन प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। कल रात उसने अपने जीजा अनंत और अन्य लोगों के साथ खाना खाया और इसके बाद रात में सभी सो गए। आज सुबह वे जागे और काम पर जाने के लिए तैयार हुए