बांका: बांका में दिनदहाड़े डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, सदर अस्पताल के पास वारदात से दहशत
Banka, Banka | Jul 5, 2026 बांका शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार सुबह 9 बजे सदर अस्पताल के समीप दिनदहाड़े छिनतई की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा कुमारी के साथ बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी उनके गले से डायमंड लॉकेट लगी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।