घोड़ाडोंगरी: सारणी में विशाल बत्रा ने साझा किया संघर्ष, संकल्प और भविष्य का विज़न, पत्रकारों के हितों की रक्षा का लिया प्रण
शनिवार दोपहर 1 बजे सारणी में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा के नवनियुक्त सह-मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा ने अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारिता से राजनीति तक के अपने सफर को जनसेवा के संकल्प से जुड़ा हुआ बताया।