लातेहार: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने जिला प्रशासन से ऐसे संवेदकों को काली सूची में डालने की मांग की
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे कहा कि पानी टंकी से पांडेय पूरा पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों में काफी अनियमितता देखी जा रही है।आम राहगीर समेत स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें आ रही है।उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे अनियमितता बरतने वाले संवेदक को काली सूची में डालने की मांग की।