ग्वालियर गिर्द: पत्नी से परेशान होकर युवक ने खाया जहर, वीडियो हुआ वायरल
ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित मानपुर सरकारी मल्टी हाउसिंग सोसायटी में गुरुवार सुबह 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब वेंकट शर्मा ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से पहले युवक ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।