पूर्णागिरि: पुलिस टीम ने बनबसा में 4.72 ग्राम स्मैक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज
पुलिस टीम नें बुधवार को खटीमा बनबसा मार्ग पर मोटर साईकिल सवार दो युवकों को दबोचा, जिनके कब्जे से 4.72 ग्राम स्मैक बरामद की गयीं। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को न्यायालय में पेश कर, बाईक को सीज किया गया। इस आशय की जानकारी बनबसा पुलिस से गुरूवार की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त हुई।