मथुरा: नौतपा में आसमान से बरसेगी आग, लापरवाही से पहुंच सकती है अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने किए विशेष इंतजाम
मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ ने कहा है कि इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही सीधे आपको लू का शिकार बना सकती है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है वहीं उन्होंने बताया कि नौतपा को लेकर मथुरा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मरीजों के लिए अस्पतालों में पंखे और कूलर से युक्त विशेष हीट स्ट्रोक वॉर्ड तैयार कर दिए गए हैं