धरियावद: विधायक थावरचंद डामोर ने जिला कलेक्टर शुभम चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
धरियावद विधायक थावरचंद डामोर ने प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर शुभम चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिला कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद विधायक डामोर की यह पहली औपचारिक मुलाकात रही। इस अवसर पर विधायक ने आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया है।