महोबा: भड़वारा निवासी व्यक्ति की दिल्ली में हुए सड़क हादसे के बाद आज इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के भड़वारा गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम पुत्र रामलाल दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। बीते 7 अप्रैल को दिल्ली में वह सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज हेतु दिल्ली से झांसी ले गए थे। जहां उसने आज इलाज दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस महोबा लेकर आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।