अररिया: बगडरहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के 2 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 1, 2026 जोकीहाट के बगडरहा गांव वार्ड संख्या 09 में भुमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है।