बालोद: अंडा से झलमला तक बनेगी फोरलेन सड़क, 39 किमी मार्ग के सर्वे का काम लगभग पूरा; प्रशासकीय स्वीकृति के बाद शुरू होगा निर्माण
Balod, Balod | Jun 10, 2026 बालोद जिले के लोगों को जल्द ही एक बड़ी सड़क परियोजना की सौगात मिल सकती है। दुर्ग जिले के ग्राम अंडा से बालोद जिले के झलमला तक 39 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना को बजट में शामिल कर लिया है और लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सर्वे रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जाएगी।