बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर जारी विभिन्न मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया एवं पूर्व में दिए गये निर्देश के सम्बन्ध में किए गए कार्यों का अवलोकन किया।कलेक्टर ने अस्पताल भवन के वार्डों और परिसर में चल रहे रिनोवेशन कार्यों का अवलोकन किया।