फतेेहपुर: बाराबंकी में प्रभारी मंत्री सुरेश राही का दो दिवसीय दौरा, गांव-गांव जनसंवाद और रात्रि चौपाल में सुनेंगे जनता की समस्याएं
बाराबंकी के प्रभारी मंत्री सुरेश राही का दो दिवसीय दौरा शनिवार से शुरू हो रहा है। इस दौरे के दौरान वे फतेहपुर तहसील क्षेत्र के सिहाली और साढ़ेमऊ गांवों का भ्रमण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सुरेश राही शनिवार शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर सिहाली गांव पहुंचेंगे।