सिराथू: कड़ा किला घूमने आए तीन लोगों में से एक युवती का फिसला पैर, अन्य साथियों ने बचाई जान, पुलिस ने करवाया इलाज
शनिवार कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा में खंडहर रूपी किला घूमने आए करारी इलाके के एक युवक और दो युवती जिनमें से एक युवती का पाव फिसल गया।साथ मौजूद साथियों ने युवती को बचा लिया है।इस घटना में युवती को मामूली चोटे आई हैं।पुलिस ने युवती का स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है और शाम में रवाना कर दिया गया है।