श्योपुर: कल भगवान देवनारायण जी का जन्म उत्सव, ढेंगदा मंदिर पर हुई नाल प्रतियोगिता, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम ढेंगदा में आज शनिवार को दोपहर 03 बजे भगवान देवनारायण जी महाराज के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में नाल उठाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में पहलवानो ने भागीदारी की, इसके साथ ही दो दिवसीय भगवान देवनारायण जी के जन्म उत्सव का शुभारम्भ हो गया। आज जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।