श्योपुर: खुद को बेहतर मानें, आत्मबल रखें और आगे बढ़ें: सीईओ, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ढेंगदा कन्या शिक्षा परिसर में कार्यक्रम
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या परिसर ढेगदा में शनिवार को दोपहर 03 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने सम्बोधित कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया।