कांके: जेएससीए स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2025 जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक प्लान शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जारी कर दिया गया है। मैच के दौरान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा, हालांकि वाहन चालक रिंग रोड का उपयोग कर सकेंगे। शालीमार चौक से स्टेडियम नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।