ईसागढ़: नागघाटी के पास पुलिस ने ताश से जुआ खेलते दो लोगों पर मामला दर्ज किया
पुलिस को गुरूवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागघाटी के पास ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची। और मौके से ईसागढ़ निवासी दामोदर (40 वर्ष) और महेंद्र ग्वाल (38 वर्ष) को ताश के पत्तों के साथ हार जीत का दाव लगाने पर मामला दर्ज कर लिया है।