घोड़ाडोंगरी: जनजातीय पर्यटन को मिली नई पहचान, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने ट्राइबल होमस्टे परियोजना का किया शुभारंभ
घोड़ाडोगरी के पाढर मंडल अंतर्गत ग्राम बज्जरवाड़ा में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ‘जनजातीय पर्यटन’ परियोजना के तहत 3 ट्राइबल होमस्टे का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने फीता काटकर परियोजना का उद्घाटन किया। ‘बैक टू विलेज’ संस्था द्वारा संचालित करेगी।