कानपुर: सीसामाउ नाले में गिरकर 5 साल की बच्ची की मौत के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर
सीसामऊ नाले में गिरकर 5 साल की बच्ची की मौत के बाद एक्शन में दिखा नगर निगम, नाले के ऊपर रखे अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। शुक्रवार 12:00 बजे ईदगाह से वीआईपी रोड तक नाले के ऊपर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें नाले के ऊपर झुग्गी झोपड़ियां को बुलडोजर से हटा दिया गया। इस सारे प्रकरण में महापौर भारी पुलिस फोर्स और नगर निगम के दलबल के साथ मौजूद रही।