कानपुर: बिठूर में पुलिस पर पथराव के मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बिठूर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार 9:00 बजे एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि,पपरिया प्रतापपुर हरी गांव निवासी लवकुश निषाद, निर्देश निषाद, लवकुश की मां अनीता निषाद, मधु निषाद और अनिल निषाद को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है