कानपुर: जाजमऊ में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग के 34500 रुपए किए थे पार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जाजमऊ में युवक ने फर्जी पुलिसकर्मी ने लिफ्ट लेकर स्कूटी सवार बुजुर्ग के बैग में रखे 34500 रुपये पार कर दिए। बुजुर्ग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी पीछे से आ रहे बाइक सवार साथी संग फरार हो गया। शुक्रवार 9 बजे ये पूरी घटना का सीसीटीवी कैमरे सामने आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।