सदर: प्रयागराज: अतरसुइया में घर से साइकिल चोरी का CCTV वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों ने वीडियो के आधार पर पकड़ा चोर
Sadar, Allahabad | May 25, 2026
अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानी मंडी इलाके में साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। घर के अंदर से साइकिल चोरी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगो ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी और और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बिना किसी डर के घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसता है।