कालका: पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव के द्वारा कालका विधानसभा के गांव रत्ताटिब्बी में लोगों को बताई कांग्रेस पार्टी की नीतियां
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व महासचिव मनवीर कौर गिल के द्वारा आज कालका विधानसभा के गांव रत्ताटिब्बी में लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया गया। मनवीर कौर गिल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आज हर वर्ग दुखी है।