कालका: शिव कॉलोनी पिंजोर से 27 वर्षीय महिला हुई लापता, मामला दर्ज
शिव कॉलोनी पिंजोर से एक 27 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आज महिला के पति ने बताया है कि मेरी पत्नी जिसकी उम्र 27 साल है वह बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिसकी हमने तलाश की है लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।