लक्ष्मीपुर: बेला गांव में पेड़ से लटका मिला झारखंड के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव स्थित टिलुआ आहार के पास शनिवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने 1 बजे बताया कि मृतक की पहचान झारखंड के देवघर निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार मुर्मू के रूप में हुई। उसकी जेब से विद्यासागर से जमुई तक का रेल टिकट मिला है।