औरैया: प्रेम नगर में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली युवती, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
थाना अयाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में शनिवार सुबह एक युवती का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर निवासी किसान पल्लू दोहरे ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी शिवानी ने तीन वर्ष पहले जिला पंचायत इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी क