गुना नगर: भैंसाना गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
गुना जिले के राघोगढ़ क्षेत्र के भैंसाना गांव में फरियादी भैया लाल माली ने मारपीट के आरोप लगाए है। 21 अप्रैल को जिला अस्पताल में कहा, 20 और 21 अप्रैल की रात दरमियान खेत पर जा रहा था। गांव के तीन लोगों ने पुरानी रंजिश में चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की। हाथ और पसली फैक्चर होना बताया गया है। थाना में दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।