गुना नगर: गुना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंबेडकर और जयस्तंभ चौराहे पर आइसक्रीम और कुल्फी के नमूने लिए
गुना कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में 21 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आइसक्रीम हॉकर्स का निरीक्षण किया। श्रीश्याम आइसक्रीम कुल्फी भंडार और महाकाल चाट पैलेस अंबेडकर चौराहा, बॉम्बे चौपाटी आइसक्रीम जयस्तंभ चौराहा से आइसक्रीम, कुल्फी, फ्रूट शेक, बर्गर, पेटीज, टिक्की पानी के सैंपल लिए है। भोपाल में जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।