मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हनीट्रैप जैसी साजिश, ब्लैकमेलिंग कर युवक से ₹4.5 लाख ऐंठने के बाद फिर ₹5 लाख की मांग, युवती पर गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर में हनीट्रैप जैसी साजिश का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने युवती पर ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप लगाए हैं। युवक के मुताबिक, छह महीनों में उससे 4.5 लाख रुपये वसूले गए और अब 5 लाख की और मांग की जा रही है। रकम न देने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने SSP से सुरक्षा की गुहार लगाई है, पुलिस जांच में जुटी है।