Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

अमलेंद्र त्रिपाठी अधिवक्ता बार एसोसिएशन हरदोई

10.4k views | Hardoi, Hardoi | Nov 26, 2025

MORE NEWS

परियल प्रकरण में पुलिस का स्पष्टीकरण, बच्ची की मौत को लेकर लगाए गए आरोप निराधार : एएसपी

हरदोई थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम परियल में 8 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों के बीच पुलिस प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मृत्यु का पुलिस कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम परियल निवासी राममोहन पुत्र नत्थू की 8 वर्षीय पुत्री रूबी पिछले 17-18 दिनों से बीमार चल रही थी तथा उसे लगातार तेज बुखार की शिकायत थी। इसी दौरान 8 जून 2026 को स्थानीय पुलिस गांव में मौजूद थी। पुलिस टीम को जब बच्ची की गंभीर बीमारी की जानकारी मिली तो तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए वाहन की व्यवस्था कराई गई और बच्ची को उसके परिजनों के साथ उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि एक युवक को हिरासत में लेने की कार्रवाई के कारण बच्ची की मौत हुई, जबकि प्रारंभिक तथ्यों में ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया है। पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया है।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही भ्रामक खबरों से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बच्ची पहले से बीमार थी और पुलिस ने उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया था। पुलिस पर लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी घटना के संबंध में अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें। प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण की निगरानी की जा रही है और भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

परियल प्रकरण में पुलिस का स्पष्टीकरण, बच्ची की मौत को लेकर लगाए गए आरोप निराधार : एएसपी हरदोई थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम परियल में 8 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों के बीच पुलिस प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मृत्यु का पुलिस कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम परियल निवासी राममोहन पुत्र नत्थू की 8 वर्षीय पुत्री रूबी पिछले 17-18 दिनों से बीमार चल रही थी तथा उसे लगातार तेज बुखार की शिकायत थी। इसी दौरान 8 जून 2026 को स्थानीय पुलिस गांव में मौजूद थी। पुलिस टीम को जब बच्ची की गंभीर बीमारी की जानकारी मिली तो तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए वाहन की व्यवस्था कराई गई और बच्ची को उसके परिजनों के साथ उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि एक युवक को हिरासत में लेने की कार्रवाई के कारण बच्ची की मौत हुई, जबकि प्रारंभिक तथ्यों में ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया है। पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही भ्रामक खबरों से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बच्ची पहले से बीमार थी और पुलिस ने उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया था। पुलिस पर लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी घटना के संबंध में अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें। प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण की निगरानी की जा रही है और भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Hardoi, Hardoi | Jun 9, 2026

भाजपा(BJP) के रामराज़ में दबंगों/हमलावरों के हौंसले पूर्ण रूप से हैं बुलंद गुंडे/माफियां दिनदहाड़े "कट्टे" दिखा खुलेआम बिना डर के दे रहे हैं धमकियां  क़ा'नून व्यवस्था आज कितनी सख़्त है ये नज़ारे ख़ुद-ब-खुद बयां कर रहे हैं।

"बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ" का नारा देने वाली पार्टी आख़िर कहां है भाजपा जिसके 'अपराध मुक्त' राज्य में आज सारी बेटियां पूर्ण रूप से असुरक्षित हैं। 

साथियों आप सभी इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें तथा शासन एवं प्रशासन को टैग करके पोस्ट करें ताकि ऐसे व्यवस्था पर लगाम लगाई जाय।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

भाजपा(BJP) के रामराज़ में दबंगों/हमलावरों के हौंसले पूर्ण रूप से हैं बुलंद गुंडे/माफियां दिनदहाड़े "कट्टे" दिखा खुलेआम बिना डर के दे रहे हैं धमकियां क़ा'नून व्यवस्था आज कितनी सख़्त है ये नज़ारे ख़ुद-ब-खुद बयां कर रहे हैं। "बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ" का नारा देने वाली पार्टी आख़िर कहां है भाजपा जिसके 'अपराध मुक्त' राज्य में आज सारी बेटियां पूर्ण रूप से असुरक्षित हैं। साथियों आप सभी इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें तथा शासन एवं प्रशासन को टैग करके पोस्ट करें ताकि ऐसे व्यवस्था पर लगाम लगाई जाय। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Hardoi, Hardoi | Jun 9, 2026

अवगत कराना है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थाना शाहाबाद क्षेत्र से संबंधित प्रसारित खबर " परियल गांव में युवक को हिरासत में लेने से 08 वर्षीय बच्ची की मृत्यु होना" के संबंध में अवगत कराना है कि राममोहन पुत्र नत्थु निवासी ग्राम परियल की 08 वर्षीय पुत्री रूबी विगत 17-18 दिन से बीमार चल रही थी तथा दिनांक 08.06.2026 को स्थानीय पुलिस परियल गांव में मौजूद थी जहां पर स्थानीय पुलिस को यह जानकारी होने पर कि बच्ची 17-18 दिन से बीमार तथा उसे तेज बुखार है, पुलिस टीम द्वारा वाहन का प्रबंध कर बच्ची को परिजनों के साथ चिकित्सालय भिजवाया गया था । कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस पर लगाये गए सभी आरोप पूर्णतः असत्य/निराधार है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह की बाइट -
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup

अवगत कराना है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थाना शाहाबाद क्षेत्र से संबंधित प्रसारित खबर " परियल गांव में युवक को हिरासत में लेने से 08 वर्षीय बच्ची की मृत्यु होना" के संबंध में अवगत कराना है कि राममोहन पुत्र नत्थु निवासी ग्राम परियल की 08 वर्षीय पुत्री रूबी विगत 17-18 दिन से बीमार चल रही थी तथा दिनांक 08.06.2026 को स्थानीय पुलिस परियल गांव में मौजूद थी जहां पर स्थानीय पुलिस को यह जानकारी होने पर कि बच्ची 17-18 दिन से बीमार तथा उसे तेज बुखार है, पुलिस टीम द्वारा वाहन का प्रबंध कर बच्ची को परिजनों के साथ चिकित्सालय भिजवाया गया था । कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस पर लगाये गए सभी आरोप पूर्णतः असत्य/निराधार है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह की बाइट - @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026

नटवीर बाबा स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
.
#हरदोई: ज्येष्ठ (अधिक) मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि एवं मंगलवार के पावन अवसर पर बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग स्थित प्राचीन नटवीर बाबा स्थान पर समाजसेवी पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में विशाल पूड़ी-सब्जी भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम शांतिकुटी प्रमुख श्री शाश्वतानंद महाराज द्वारा पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान के साथ कराया गया। इसके पश्चात भंडारे का वितरण प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नैमिषारण्य हनुमानगढ़ी महंत पवन दास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में अन्नदान और भंडारा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है तथा इससे समाज में सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में 84कोसी परिक्रमा अध्यक्ष नारायण दास नन्हकू महाराज, वनगढ़ आश्रम महंत संतोष दास खाकी, प्रसिद्ध भजन गायक एवं कथावाचक सुरेश दास शास्त्री तथा अयोध्या धाम से पधारे सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य जी महाराज ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। संतों एवं धर्माचार्यों ने नैमिषारण्य की महिमा, सनातन संस्कृति एवं धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए।
संत-महात्माओं की उपस्थिति से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विख्यात समाजसेवी राजवर्धन सिंह 'राजू', समाजवादी पार्टी के नेता छत्रपाल 'छत्तर', समाजसेवी विशाल गुप्ता (टड़ियावां), कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशू अवस्थी, वन क्षेत्राधिकारी कछौना विनय कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की और अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
जहाँ नगर क्षेत्र से राजीव रंजन त्रिपाठी, शेष कुमार मिश्रा सहित अनेक सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भंडारे के सफल आयोजन पर समाजसेवी पुनीत मिश्रा ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और धर्म सेवा के ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

नटवीर बाबा स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद . #हरदोई: ज्येष्ठ (अधिक) मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि एवं मंगलवार के पावन अवसर पर बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग स्थित प्राचीन नटवीर बाबा स्थान पर समाजसेवी पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में विशाल पूड़ी-सब्जी भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम शांतिकुटी प्रमुख श्री शाश्वतानंद महाराज द्वारा पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान के साथ कराया गया। इसके पश्चात भंडारे का वितरण प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नैमिषारण्य हनुमानगढ़ी महंत पवन दास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में अन्नदान और भंडारा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है तथा इससे समाज में सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में 84कोसी परिक्रमा अध्यक्ष नारायण दास नन्हकू महाराज, वनगढ़ आश्रम महंत संतोष दास खाकी, प्रसिद्ध भजन गायक एवं कथावाचक सुरेश दास शास्त्री तथा अयोध्या धाम से पधारे सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य जी महाराज ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। संतों एवं धर्माचार्यों ने नैमिषारण्य की महिमा, सनातन संस्कृति एवं धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। संत-महात्माओं की उपस्थिति से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विख्यात समाजसेवी राजवर्धन सिंह 'राजू', समाजवादी पार्टी के नेता छत्रपाल 'छत्तर', समाजसेवी विशाल गुप्ता (टड़ियावां), कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशू अवस्थी, वन क्षेत्राधिकारी कछौना विनय कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जहाँ नगर क्षेत्र से राजीव रंजन त्रिपाठी, शेष कुमार मिश्रा सहित अनेक सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भंडारे के सफल आयोजन पर समाजसेवी पुनीत मिश्रा ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और धर्म सेवा के ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 9, 2026

थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को नकल करने के उद्देश्य से छिपाए गए मोबाइल फोन व पूर्व की प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup https://t.co/3D5buZKxav

थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को नकल करने के उद्देश्य से छिपाए गए मोबाइल फोन व पूर्व की प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र सहित गिरफ्तार करने के संबंध में- @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @dgpup https://t.co/3D5buZKxav

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026