मऊरानीपुर: उल्दन में इंसाफ कटघरे में: दबंगों ने छीनी रोज़ी-रोटी, पुलिस पर संरक्षण व अभद्रता के आरोप, दलित दंपत्ति ने बेचा आशियाना
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में दबंगों, ग्राम प्रधान और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक दलित दंपत्ति ने अपना मकान बेचकर गांव छोड़ने का फैसला किया है। पीड़ित का कहना है कि उनका रोजगार छीन लिया गया, मारपीट की गई और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उत्पीड़न और असुरक्षा के माहौल से परेशान होकर दंपत्ति पलायन को मजबूर है।