बीकानेर: नोखा में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से ठेकाकर्मी समेत तीन लोग झुलसे, पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के कुचौर गांव में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से ठेकाकर्मी सहित तीन लोग झुलस गए। हादसे में अनुज, मनोज और सांवलाल के हाथ-पैर झुलस गए। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग का ठेकाकर्मी लाइन ठीक करने पहुंचा था। इस दौरान पास खड़े चाचा-भतीजा उसका सहयोग कर रहे थे, तभी तीनों अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत स्थ