राजगढ़: राजगढ़ में बस स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी, राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया
Rajgarh, Churu | Apr 3, 2026 राजगढ के बस स्टैंड क्षेत्र से बिना किसी डर भय के अज्ञात व्यक्ति एक बाइक चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में राजगढ के वार्ड 36 निवासी प्रेम कुमार पुत्र मंगतुराम 50 वर्ष ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि वह पेशे से सब्जी विक्रेता है। बताया 29 मार्च को शाम करीब 6 बजे वह बस स्टैंड के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में ‘रेहडिय़ो’ के पीछे बाइक खडी की, जहा से बाइक चोरी हो गई।