गुना नगर: देवनगर मालपुर रोड पर 108 एंबुलेंस के पायलट के घर चोरी, दो मोबाइल मंगलसूत्र नगदी ले गए चोर, मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के देव नगर मालपुर रोड पर चोरी हो गई। 25 जून को दर्ज मामले में फरियादी राजकुमार लोधी ने पुलिस को बताया, बीती रात खाना खाकर सो गए थे, सुबह नींद खुली तो मेरा और पत्नी का मोबाइल, ₹9300 नगदी, सोने का मंगलसूत्र और पर्स गायब थे। अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। कैंट थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।