निवाई: रैगर महासभा के 'महासभा आपके द्वार' का पांचवां चरण बगड़ी में संपन्न हुआ
Niwai, Tonk | May 29, 2026 अखिल भारतीय रैगर महासभा के 'महासभा आपके द्वार' कार्यक्रम का पांचवां चरण बगड़ी गांव में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला महामंत्री रामभज वर्मा ने बताया कि टीम ने 38 गांवों-ढाणियों का दौरा कर सामाजिक कुरीतियों रोकने, आयोजनों में फिजूल खर्ची रोकने पर चर्चाहुई।