मुरैना नगर: रविवार की बारिश ने ननि की लापरवाही उजागर कर दी,आमपुरा में अधूरे नाले ने डुबोई तीन गलियां,जलभराव के वीडियो हुए वायरल।
मुरैना के आमपुरा क्षेत्र में रविवार शाम हुई बारिश ने नगर निगम की लापरवाही उजागर कर दी। एक माह पहले खुदवाया गया नाला अब तक अधूरा है,जिससे सीताराम जोशी, माता वाली और दरोगा जी वाली गलियों में पानी भर गया।जल निकासी नहीं होने से पानी घरों तक पहुंच गया। लोगों को भारी परेशानी हुई।रहवासियों ने जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।