दरभंगा: मन की बात के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, सांसद गोपाल जी ठाकुर ने युवाओं की प्रतिभा पर बल देने की बात कही
दरभंगा में रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। दलान रिज़ॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक Gopal Ji Thakur के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री Ashwini Choubey, विधायक, एमएलसी और बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।