धौरहरा: डिहुआ गांव के युवक की सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक के भाई ने विवेचना अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
धौरहरा कोतवाली के ग्राम डिहुआ कला निवासी अंकुर ने उच्च अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया है। कि उसके भाई की 19 अप्रैल को एक पिकअप वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे के दौरान उसके साथ मौजूद युवक घायल हो गया था। जिसने पिकअप का कथित रूप से नंबर देख लिया था। आरोप है विवेचना अधिकारी विपक्षी से साठगाठ कर शपथ पत्र देने का बना रहा दबाव।