लहरपुर: लहरपुर के डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद ग्राम सभा रायपुर गंज स्थित बंजारा टाउनशिप का किया निरीक्षण
डीएम से बंजारा समाज के लोगों ने आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। बंजारा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवासों के बारे में कहा कि उन लोगों को परिवार की संख्या के हिसाब से आवास हेतु भूमि कम प्राप्त हुई है और उन लोगों ने जिलाधिकारी से फायर स्टेशन पर पूर्व में लिखे गए मुकदमे को वापस लिए जानें की मांग की।