बिक्रमगंज: बिक्रमगंज प्रखंड के नोहर गांव में समारोह आयोजित कर मैट्रिक व इंटरमीडिएट के सफल परीक्षार्थियों को किया गया सम्मानित
बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में रविवार को 11 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नोनहर गांव के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंथन संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अरूण कुमार ने किया। इस मौके 73 छात्र छात्राओं को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।