हरदोई: शहर के मोहल्ला वेटगंज में महिला पर बंदरों ने किया हमला, महिला छत से गिरकर हुई घायल
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2024 कोतवाली शहर के मोहल्ला वेटगंज निवासी खुशीराम की पत्नी लक्ष्मी शाम को छत पर किसी काम के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कई बंदर आ गए और उसे पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह दौड़ी और छत से नीचे गिर गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।