धरियावद: गांधीनगर में महिला की सोने की चेन खींचने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, सब्जी बेचने वाले ने बनाई चेन लूटने की योजना
धरियावद के गांधीनगर में महिला की चेन खिंचने के मामले में 02 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया। वही मामले में सब्जी के ठेले पर सब्जी विक्रेता ने चेन लूटने की योजना बनाने के मामले में 02 आरोपी को गिरफ्तार किया इसकी दुकान से पीड़ित महिला रोजाना सामान खरीदी थी लालच में आकर दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। अब तक 04 गिरफ्तार हो चुके है।