सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में शैक्षिक संगोष्ठी एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् जनपद-सहारनपुर के तत्वावधान में शनिवार दोपहर 2:00 बजे दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में शैक्षिक संगोष्ठी, प्रबुद्ध प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया। जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।